पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 4200 से ज्यादा कर्मियों छात्रों ने किया योग

पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 4200 से ज्यादा कर्मियों छात्रों ने किया योग

आसनसोल : पूरे विश्व के साथ पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने भी शनिवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर मंडल के विभिन्न रेल प्रतिष्ठानों, प्रशिक्षण संस्थानों और स्कूलों में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य कार्यक्रम आसनसोल स्थित विवेकानंद इंस्टीट्यूट में हुआ। इसमें आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक श्री संग्रह मौर्य और अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार प्रेम विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाखा अधिकारियों, रेलकर्मियों, ईस्टर्न रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्यों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रमाणित योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान कराए। कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संग्रह मौर्य ने इंस्टीट्यूट परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

चित्तरंजन इंस्टीट्यूट, अंडाल, टैगोर इंस्टीट्यूट, सीतारामपुर और लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट, मधुपुर में भी रेलकर्मी, परिजन और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उत्साह से योग किया। 

इलेक्ट्रिक लोको ट्रेनिंग सेंटर आसनसोल, मल्टी-डिसिप्लिनरी जोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भुली, डीजल शेड अंडाल, ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक आसनसोल, बॉक्सन डिपो अंडाल तथा आसनसोल, पानागढ़ और मधुपुर के ब्रिज ट्रेनिंग सेंटर में भी परिचालन और प्रशिक्षण इकाइयों के कर्मियों ने भागीदारी की।

पूर्व रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल आसनसोल, पूर्व रेलवे हाई स्कूल आसनसोल, पूर्व रेलवे मिक्स्ड प्राइमरी स्कूल आसनसोल और पूर्व रेलवे हाई स्कूल अंडाल में भी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने योग किया। इससे युवा पीढ़ी में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी।

मंडल प्रशासन के अनुसार, विभिन्न प्रतिष्ठानों और संस्थानों में कुल 4,200 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इससे यह स्पष्ट है कि रेलकर्मियों और उनके परिवारों में योग स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा बन रहा है।

आसनसोल मंडल ने “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए कहा कि रेलकर्मियों, उनके परिवारों और आम जनता के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए नियमित योग अभ्यास को प्रोत्साहित करने की पहल जारी रहेगी।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0